गन वायलेंस की सबसे बड़ी त्रासदी! घरेलू विवाद में 8 बच्चों की मौत, 7 थे आरोपी के अपने बच्चे!
अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरिवपोर्ट शहर में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने आठ बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिनमें सात उसके अपने बच्चे थे। इस दर्दनाक घटना में 3 से 11 साल के बच्चे शामिल थे। आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह हाल के दो वर्षों की सबसे घातक मास शूटिंग मानी जा रही है, जिससे पूरे अमेरिका में गन वायलेंस को लेकर चिंता फिर बढ़ गई है।
अमेरिका में एक बार फिर गन वायलेंस की भयावह तस्वीर सामने आई है। Shreveport शहर में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के चलते आठ मासूम बच्चों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिनमें से सात बच्चे उसके अपने बताए जा रहे हैं।
तीन जगहों पर की गई फायरिंग, जांच जारी
जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह की है जब आरोपी ने अलग-अलग तीन स्थानों पर जाकर गोलीबारी की। शुरुआती जांच में मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी पूरी सच्चाई जानने के लिए जांच कर रही है। घटना का दायरा तीन अलग-अलग लोकेशन तक फैला होने के कारण जांच और जटिल हो गई है।