शेयर बाज़ार में ऐतिहासिक उछाल: सेंसेक्स 1,695 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,622 पर बंद
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 1,695 अंक उछलकर 75,527 पर और निफ्टी 23,622 पर बंद हुआ। बैंकिंग, आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा।
घरेलू शेयर बाज़ार में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में संभावित गिरावट की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान के साथ शांति समझौते की दिशा में सकारात्मक पहल के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में राहत का माहौल बना, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला।
दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिसके चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,695 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 75,527 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 500 अंकों से अधिक उछलकर 23,622 के स्तर पर पहुंच गया।
निवेशकों में बढ़ा उत्साह