जयपुर में महिला जज का एक्शन, लग्जरी बसों की जांच में 9 बसें सीज, सुरक्षा नियमों की खुली पोल
जयपुर में बसों में बढ़ती आगजनी और हादसों को देखते हुए महिला जज पल्लवी शर्मा ने लग्जरी बसों का औचक निरीक्षण किया। जांच में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन, इमरजेंसी गेट बंद मिलने और एमपी रजिस्टर्ड बस पर राजस्थान की नंबर प्लेट लगाने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के दौरान 9 बसें सीज की गईं, 15 बसों के चालान काटे गए और लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जयपुर। प्रदेश में हाल के दिनों में लग्जरी बसों में आगजनी और हादसों की बढ़ती घटनाओं के बाद राजस्थान में बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जयपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (महानगर द्वितीय) की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी पल्लवी शर्मा खुद सड़क पर उतरीं और चौमूं पुलिया तथा 14 नंबर बस स्टैंड से संचालित हो रही लग्जरी बसों और बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया।
