जयपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या, संतान नहीं होने पर प्रताड़ना का आरोप; पति समेत ससुरालवालों पर केस दर्ज

जयपुर के तुंगा क्षेत्र में 36 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि संतान नहीं होने के कारण ससुराल वाले उसे लंबे समय से प्रताड़ित करते थे और पति शराब के नशे में मारपीट करता था। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 11, 2026 • 5:00 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या, संतान नहीं होने पर प्रताड़ना का आरोप; पति समेत ससुरालवालों पर केस दर्ज
“जयपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या, संतान नहीं होने पर प्रताड़ना का आरोप; पति समेत ससुरालवालों पर केस दर्ज”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/750e9a
11 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/750e9a
Google News
Copied
जयपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या, संतान नहीं होने पर प्रताड़ना का आरोप; पति समेत ससुरालवालों पर केस दर्ज

जयपुर। राजधानी जयपुर के तुंगा थाना क्षेत्र में एक 36 वर्षीय विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कई साल बाद भी संतान नहीं होने के कारण ससुराल पक्ष उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान ममता मीना (36) निवासी द्वारकापुरा, कोटखावदा के रूप में हुई है। उनकी शादी वर्ष 2008 में तुंगा क्षेत्र के दनाऊ कलां निवासी होमगार्ड जवान गोविन्द नारायण से हुई थी। 8 जुलाई की दोपहर ममता ने अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया कि दोपहर करीब एक बजे जब परिवार के लोग उन्हें कमरे में बुलाने पहुंचे तो वह फंदे से लटकी हुई मिलीं। इसके बाद परिजनों ने शव को नीचे उतारकर बरामदे में रखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तुंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्सी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter