जोधपुर में जमीन विवाद में एयरफोर्स जवान पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा, हाथ टूटा

जोधपुर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में एयरफोर्स जवान भागाराम और उनके भाई ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और लाठियों से हमला किया, जिससे जवान का हाथ टूट गया और सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 12, 2026 • 12:08 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जोधपुर में जमीन विवाद में एयरफोर्स जवान पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा, हाथ टूटा
“जोधपुर में जमीन विवाद में एयरफोर्स जवान पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा, हाथ टूटा”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/f471b3
12 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/f471b3
Google News
Copied
जोधपुर में जमीन विवाद में एयरफोर्स जवान पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा, हाथ टूटा

जोधपुर: शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र के गुढ़ा विश्नोइयां स्थित मंगल नगर में जमीन पर कब्जे और तारबंदी हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें एयरफोर्स जवान भागाराम और उनके छोटे भाई ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में भागाराम के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जबकि लोहे की रॉड के प्रहार से उनका हाथ टूट गया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एयरफोर्स जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सेना के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना 10 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। मामले में घायल ओमप्रकाश (39) पुत्र घेवरराम विश्नोई ने 11 जुलाई की शाम विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter