जोधपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, होटल संचालक ने खुद पर ऑयल डालकर किया विरोध..

जोधपुर में नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भदवासिया मंडी स्थित एक होटल संचालक ने विरोध में खुद पर ऑयल छिड़क लिया और होटल का कांच का गेट तोड़ दिया। एक युवक जेसीबी पर चढ़ गया और निगम टीम से धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 9, 2026 • 4:23 PM | Jodhpur 1
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जोधपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, होटल संचालक ने खुद पर ऑयल डालकर किया विरोध..
“जोधपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, होटल संचालक ने खुद पर ऑयल डालकर किया विरोध..”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/c960cd
9 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/c960cd
Google News
Copied
जोधपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, होटल संचालक ने खुद पर ऑयल डालकर किया विरोध..

जोधपुर। शहर में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को नगर निगम की टीम भदवासिया मंडी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। कार्रवाई के दौरान एक होटल संचालक ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए अपने ऊपर ऑयल छिड़क लिया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही निगम की टीम होटल के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने लगी, होटल मालिक ने नाराजगी जताते हुए खुद पर ऑयल डाल लिया और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगा। इस दौरान उसने गुस्से में होटल के कांच के गेट पर हाथ मारकर उसे तोड़ दिया, जिससे वहां मौजूद लोग भी घबरा गए।

मामला यहीं नहीं रुका। कार्रवाई के दौरान एक युवक जेसीबी मशीन पर चढ़ गया और काम रुकवाने की कोशिश करने लगा। निगम अधिकारियों और विरोध कर रहे लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और निगम अधिकारियों ने समझाइश कर हालात को नियंत्रित किया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी और चिन्हित अतिक्रमण को हटाने का काम पूरा किया।

नगर निगम का कहना है कि शहर में सार्वजनिक रास्तों और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं, घटना के दौरान हुए हंगामे का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

Basanti Parmar

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter