आज से बदल गए ये नियम! खाटूश्यामजी में उमड़ा आस्था का सैलाब, जानिए क्यों रुके शुभ कार्य
देवशयनी एकादशी के अवसर पर राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था नहीं रखी गई है और सभी भक्तों को 14 कतारों से दर्शन कराए जा रहे हैं। आज से चातुर्मास शुरू होने के साथ अगले चार महीने तक विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।
देवशयनी एकादशी पर खाटूश्यामजी में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
सीकर। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही रींगस से लेकर खाटू धाम तक श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए पैदल यात्रा करते नजर आए। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा हुआ है, जहां हर ओर "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" के जयघोष गूंज रहे हैं।
मंदिर को इस विशेष अवसर पर आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट से सजाया गया है। रींगस श्याम मंदिर से लेकर खाटूश्यामजी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
VIP दर्शन नहीं, सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने इस बार दर्शन व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया है। कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर में किसी भी प्रकार की वीआईपी दर्शन व्यवस्था नहीं रखी गई है।