सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, बार-बार टांके खुलने पर बच्चेदानी निकालनी पड़ी; अब यूरिन बंद

कोटा के जेके लोन अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 30 वर्षीय महिला की तबीयत गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद बार-बार टांके खुलने के कारण डॉक्टरों को उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ी। इसके बाद महिला का यूरिन आउटपुट भी बंद हो गया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। फिलहाल उसे मेडिकल कॉलेज के एसएसबी ब्लॉक में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 16, 2026 • 4:49 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, बार-बार टांके खुलने पर बच्चेदानी निकालनी पड़ी; अब यूरिन बंद
“सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, बार-बार टांके खुलने पर बच्चेदानी निकालनी पड़ी; अब यूरिन बंद”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/6718f7
16 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/6718f7
Google News
Copied
सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, बार-बार टांके खुलने पर बच्चेदानी निकालनी पड़ी; अब यूरिन बंद

कोटा। कोटा के जेके लोन अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक 30 वर्षीय महिला की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की बच्चेदानी में लगाए गए टांके बार-बार खुलते रहे, जिसके चलते डॉक्टरों को उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ी। इसके बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और अब उसका यूरिन आउटपुट पूरी तरह बंद हो गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के एसएसबी ब्लॉक में भर्ती कराया गया है।

महिला की पहचान नांता निवासी पार्वती (30) के रूप में हुई है। उसके पति नीनू कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6 बजे पार्वती को प्रसव के लिए जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह करीब 10 बजे डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन किया, जिसके बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि डिलीवरी के तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान बच्चेदानी में लगाए गए टांके बार-बार खुल रहे थे और स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी। डॉक्टरों ने पति को बताया कि महिला की जान को खतरा है और ऐसे में बच्चेदानी निकालना ही एकमात्र विकल्प बचा है। इसके बाद परिजनों की सहमति लेकर आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और महिला की बच्चेदानी निकाल दी गई।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter