एयर इंडिया की फ्लाइट में बम और हाईजैक की खबर से हड़कंप, जयपुर में अचानक कराई इमरजेंसी लैंडिंग

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI-2030 में बम और हाईजैक की सूचना मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एटीएस और बम निरोधक दस्ते द्वारा सघन जांच जारी है।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
October 14, 2026 • 1:59 PM  16
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
एयर इंडिया की फ्लाइट में बम और हाईजैक की खबर से हड़कंप, जयपुर में अचानक कराई इमरजेंसी लैंडिंग
“एयर इंडिया की फ्लाइट में बम और हाईजैक की खबर से हड़कंप, जयपुर में अचानक कराई इमरजेंसी लैंडिंग”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/6582f1
14 Oct 2026
https://thekhatak.com/s/6582f1
Google News
Copied
एयर इंडिया की फ्लाइट में बम और हाईजैक की खबर से हड़कंप, जयपुर में अचानक कराई इमरजेंसी लैंडिंग

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से भारत (दिल्ली) आ रही एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट में उस वक्त भारी अफरातफरी मच गई, जब हवा में ही विमान के अंदर बम होने और उसे हाईजैक किए जाने की खबर फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट संख्या AI-2030 को तुरंत डायवर्ट कर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हवा में फैली हाईजैक की अफवाह, यात्रियों में मचा कोहराम

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की यह फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरकर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जा रही थी। सफर के दौरान अचानक विमान में बम होने और हाईजैक की सूचना फैल गई, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट और क्रू मेंबर्स ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया, जिसके बाद फ्लाइट को दिल्ली के बजाय जयपुर उतारने का फैसला लिया गया।

क्रू मेंबर्स की सूचना पर एक्शन में आई सुरक्षा एजेंसियां

बताया जा रहा है कि फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने ही सबसे पहले एटीसी (ATC) को इस खतरे की जानकारी दी थी। इसके तुरंत बाद जयपुर एटीएस (ATS) को अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), बम निरोधक दस्ता (BDS) और जयपुर पुलिस के तमाम आला अधिकारी भारी पुलिस जाब्ते के साथ जयपुर एयरपोर्ट पहुँच गए। एयरपोर्ट पर भी कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था।

यात्रियों और सामान की हो रही सघन तलाशी

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सबसे पहले सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद एटीएस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे विमान, यात्रियों और उनके लगेज की बारीकी से जांच शुरू की। एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

जांच जारी, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

ताजा जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों की सघन चेकिंग अभियान में अब तक विमान से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, सुरक्षा से जुड़े अधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी आधिकारिक तौर पर बोलने से बच रहे हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि बम और हाईजैक की यह सूचना सबसे पहले कहां से और कैसे आई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाने में जुटी हुई हैं।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter