भारत-पाक बॉर्डर के जैसलमेर में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में छापा
जैसलमेर के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमार कार्रवाई की।
राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में मंगलवार को आयकर विभाग (Income Tax Department) ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान विभाग की टीम ने संदिग्ध जमीन रजिस्ट्रियों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू की। कार्रवाई के चलते पूरे कार्यालय में दिनभर हलचल का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में उदयपुर और जैसलमेर की संयुक्त टीम शामिल है। करीब आठ सदस्यीय जांच दल सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा और विभिन्न भूमि रजिस्ट्रियों से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन शुरू किया।
बिना पैन कार्ड और संदिग्ध दस्तावेज जांच के दायरे में
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग का मुख्य फोकस उन जमीन रजिस्ट्रियों पर है, जिनमें पैन कार्ड का उपयोग नहीं किया गया या गलत जानकारी देकर रजिस्ट्री कराई गई है।