मानसून की बेरुखी से बीसलपुर बांध पर संकट! 5 दिन में 2 सेमी घटा जलस्तर, कई शहरों की पेयजल सप्लाई पर बढ़ी चिंता

राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना बीसलपुर बांध में मानसून कमजोर पड़ने के कारण पानी की आवक लगभग थम गई है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 15, 2026 • 4:20 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
मानसून की बेरुखी से बीसलपुर बांध पर संकट! 5 दिन में 2 सेमी घटा जलस्तर, कई शहरों की पेयजल सप्लाई पर बढ़ी चिंता
“मानसून की बेरुखी से बीसलपुर बांध पर संकट! 5 दिन में 2 सेमी घटा जलस्तर, कई शहरों की पेयजल सप्लाई पर बढ़ी चिंता”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/45cc0c
15 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/45cc0c
Google News
Copied
मानसून की बेरुखी से बीसलपुर बांध पर संकट! 5 दिन में 2 सेमी घटा जलस्तर, कई शहरों की पेयजल सप्लाई पर बढ़ी चिंता

राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना बीसलपुर बांध पर इस बार मानसून की धीमी रफ्तार का असर साफ दिखाई देने लगा है। जुलाई के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा लगभग थम गई है, जिससे बांध में पानी की आवक भी रुक गई है। लगातार पेयजल निकासी और बढ़ते वाष्पीकरण के कारण अब बांध का जलस्तर गिरने लगा है।

बुधवार सुबह बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.68 आरएल मीटर दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों में जलस्तर करीब 2 सेंटीमीटर कम हुआ है, जिससे जल संसाधन विभाग की चिंता बढ़ गई है।

पहले बढ़ा जलस्तर, फिर थम गई आवक

3 जुलाई को मानसून सक्रिय होने के बाद बांध में 25.320 टीएमसी पानी था। 10 जुलाई तक यह बढ़कर 26.286 टीएमसी पहुंचा। यानी पूरे सप्ताह में केवल 0.966 टीएमसी पानी की बढ़ोतरी हुई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
4
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त
5
5 महीने से अटकी मंत्री की ‘खास’ मांग: आखिर किस अफसर पर अड़ी सरकार? शेखावत-मेवाड़ की चिट्ठियां भी बेअसर

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter