कार को टक्कर मारकर भागा ट्रेलर, 15 किमी पीछा कर स्कॉर्पियो सवार ने पकड़ा; 5 घायल, चालक फरार

नागौर के खरनाल के पास नेशनल हाईवे-62 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया, लेकिन पीछे चल रहे स्कॉर्पियो सवार युवक ने 15 किलोमीटर तक पीछा कर उसे टांकला टोल प्लाजा पर पकड़ लिया और वापस घटनास्थल तक लेकर आया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले चालक फिर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 12, 2026 • 2:37 PM  2
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
कार को टक्कर मारकर भागा ट्रेलर, 15 किमी पीछा कर स्कॉर्पियो सवार ने पकड़ा; 5 घायल, चालक फरार
“कार को टक्कर मारकर भागा ट्रेलर, 15 किमी पीछा कर स्कॉर्पियो सवार ने पकड़ा; 5 घायल, चालक फरार”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/e2cdcd
12 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/e2cdcd
Google News
Copied
कार को टक्कर मारकर भागा ट्रेलर, 15 किमी पीछा कर स्कॉर्पियो सवार ने पकड़ा; 5 घायल, चालक फरार

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में नेशनल हाईवे-62 पर शनिवार रात एक हिट एंड रन का मामला सामने आया। खरनाल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर जोधपुर की ओर फरार हो गया। हालांकि, पीछे चल रहे एक स्कॉर्पियो सवार युवक ने हिम्मत दिखाते हुए करीब 15 किलोमीटर तक उसका पीछा किया और टांकला टोल प्लाजा पर ट्रेलर को रुकवा लिया। बाद में वह ट्रेलर और चालक को वापस घटनास्थल तक भी ले आया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले चालक मौका पाकर फरार हो गया।

 रिंकू खान अपने परिवार के साथ जोधपुर जिले के ओसियां स्थित ससुराल में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर नागौर लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 8 बजे जब उनकी कार खरनाल के पास नेशनल हाईवे-62 से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने अचानक साइड बदलते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रिंकू खान, उनकी दादी, पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और बेटा घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर जोधपुर की ओर भाग निकला।

इसी दौरान पीछे चल रहे नागौर निवासी मनोहर गोदारा ने पहले मानवता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो से ट्रेलर का पीछा शुरू किया। करीब 15 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद टांकला टोल प्लाजा पर ट्रेलर को रुकवाया और चालक सहित वाहन को वापस घटनास्थल तक लेकर आए।

मनोहर गोदारा का आरोप है कि ट्रेलर चालक नशे की हालत में था। इसकी सूचना तुरंत नागौर सदर थाना पुलिस को भी दी गई। इस बीच घायल सभी लोगों को एंबुलेंस की मदद से नागौर के जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

उधर, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ट्रेलर चालक पास के एक होटल के बाहर ट्रेलर खड़ा कर मौका देखकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर नागौर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter