कब्रिस्तान में इबादत के दौरान हार्ट अटैक से ड्राइवर की मौत, पौधों में पानी देने गए थे

पाली शहर में कब्रिस्तान में इबादत करने और पौधों में पानी देने गए 52 वर्षीय ड्राइवर मोहम्मद रमजान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 16, 2026 • 6:37 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
कब्रिस्तान में इबादत के दौरान हार्ट अटैक से ड्राइवर की मौत, पौधों में पानी देने गए थे
“कब्रिस्तान में इबादत के दौरान हार्ट अटैक से ड्राइवर की मौत, पौधों में पानी देने गए थे”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/e401aa
16 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/e401aa
Google News
Copied
कब्रिस्तान में इबादत के दौरान हार्ट अटैक से ड्राइवर की मौत, पौधों में पानी देने गए थे

पाली। शहर के रामलीला मैदान के पास स्थित कुरैशी समाज के कब्रिस्तान में गुरुवार सुबह एक 52 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक रोज की तरह कब्रिस्तान में इबादत (फातिया) करने और वहां लगे पौधों में पानी देने गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे जमीन पर गिर पड़े। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान जंगीवाड़ा निवासी मोहम्मद रमजान (52) पुत्र हब्बास खान के रूप में हुई है। वे पेशे से ड्राइवर थे और प्रतिदिन सुबह स्कूल वैन से बच्चों को छोड़ने के बाद कब्रिस्तान जाकर इबादत किया करते थे।

मृतक के भाई अख्तर हुसैन ने बताया कि गुरुवार सुबह भी रमजान बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटे और इसके बाद रोजाना की तरह रामलीला मैदान के पास स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। वहां उन्होंने पहले इबादत की और फिर पौधों में पानी देने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter