रामदेवरा में उमड़ा आस्था का सैलाब: दूज पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए 2 किमी लंबी कतार, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

जैसलमेर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल रामदेवरा में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दूज पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 16, 2026 • 1:55 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
रामदेवरा में उमड़ा आस्था का सैलाब: दूज पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए 2 किमी लंबी कतार, लाखों श्रद्धालु पहुंचे
“रामदेवरा में उमड़ा आस्था का सैलाब: दूज पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए 2 किमी लंबी कतार, लाखों श्रद्धालु पहुंचे”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/6478f2
16 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/6478f2
Google News
Copied
रामदेवरा में उमड़ा आस्था का सैलाब: दूज पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए 2 किमी लंबी कतार, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

राजस्थान के जैसलमेर जिले स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल रामदेवरा में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दूज के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए गुरुवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुजरात सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर मत्था टेककर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दर्शन के लिए 2 किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लग गई। पूरी रामदेवरा नगरी "रामसापीर की जय" के जयघोष से गूंज उठी और हर ओर भक्ति का माहौल दिखाई दिया।

बुधवार शाम से ही लग गई थी कतार

बाबा रामदेव के दर्शन की श्रद्धालुओं में इतनी आस्था थी कि बुधवार शाम करीब 7 बजे से ही लोग समाधि स्थल के बाहर कतार में बैठना शुरू हो गए थे। रातभर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे जैसे ही मंदिर के प्रवेश द्वार खोले गए, श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच बाबा के दर्शन किए।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter