सिरोही में दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, ड्राइवर जिंदा जला; तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

राजस्थान के सिरोही जिले में कांडला हाईवे पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक जिंदा जल गया, जबकि तीन लोगों ने ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के लिए दो दमकलों की मदद ली गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 12, 2026 • 11:53 AM  4
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सिरोही में दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, ड्राइवर जिंदा जला; तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
“सिरोही में दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, ड्राइवर जिंदा जला; तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/7d6b47
12 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/7d6b47
Google News
Copied
सिरोही में दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, ड्राइवर जिंदा जला; तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक जिंदा जल गया, जबकि तीन अन्य लोगों ने समय रहते ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग इतनी विकराल थी कि ट्रेलरों के टायर लगातार धमाकों के साथ फटते रहे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद कांडला हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे अनादरा थाना क्षेत्र के सिरोड़ी अस्पताल के पास कांडला हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक एक ट्रेलर जयपुर से गुजरात के मोरबी की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर अनादरा से सिरोड़ी की तरफ आ रहा था। सिरोड़ी अस्पताल के आगे दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेलरों में देखते ही देखते आग भड़क उठी।

अनादरा थाना प्रभारी कमलेश गहलोत ने बताया कि आग लगने के बाद मोरबी जा रहे ट्रेलर का चालक बाहर नहीं निकल सका और आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं उस ट्रेलर का हेल्पर और दूसरे ट्रेलर का हेल्पर सहित कुल तीन लोगों ने समय रहते ट्रेलर से छलांग लगाकर अपनी जान बचा, आग की लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं और ट्रेलरों के टायर लगातार फटने से तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब 40 मिनट बाद पहली दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए लगभग डेढ़ घंटे बाद दूसरी दमकल भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर रास्ता सुचारू कराने का प्रयास किया। हादसे में मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका के अनुसार हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter