स्विफ्ट कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, स्कूटी को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक

झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक स्कूटी को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा और टायर फटने पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 15, 2026 • 4:15 PM  4
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
स्विफ्ट कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, स्कूटी को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक
“स्विफ्ट कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, स्कूटी को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/b16f57
15 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/b16f57
Google News
Copied
स्विफ्ट कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, स्कूटी को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक

झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका, बल्कि स्कूटी को कार में फंसा होने के बावजूद करीब 2 किलोमीटर तक घसीटता ले गया। रास्ते में कार का टायर फटने पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में संत कुमार सैनी (35) निवासी किशोरपुरा और जावेद (41) निवासी इस्लामपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। संत कुमार एक होटल में काम करता था, जबकि जावेद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

 दोनों दोस्त मंगलवार रात एक होटल पर खाना खाने के बाद स्कूटी से झुंझुनूं की ओर रवाना हुए थे। होटल से महज 100 मीटर आगे पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई।

2 किलोमीटर तक घसीटता रहा स्कूटी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी। वह स्कूटी को कार में फंसा होने के बावजूद तेज गति से करीब दो किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान सड़क पर चिंगारियां निकलती रहीं और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 'दूडीया' गांव के पास कार का टायर फट गया, जिससे वाहन रुक गया। इसके बाद चालक कार को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

मौके पर ही हुई दोनों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निजी एंबुलेंस की सहायता से दोनों शवों को गुढ़ागौड़जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्यूरी में रखवाया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

कार जब्त, आरोपी चालक की तलाश जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter