जयपुर में जूस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, लोहे के पाइप-डंडों से पीटा; सिर में आए 12 टांके

जयपुर के राजापार्क में तड़के शराब के नशे में धुत दो बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते जूस सेंटर संचालक पर लोहे के पाइप और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संचालक के सिर में 12 टांके आए। वारदात के बाद भागते समय आरोपियों ने दो लोगों को कार से टक्कर मार दी और राहगीरों पर भी हमला किया। पुलिस ने कार जब्त कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 20, 2026 • 11:39 AM  7
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में जूस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, लोहे के पाइप-डंडों से पीटा; सिर में आए 12 टांके
“जयपुर में जूस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, लोहे के पाइप-डंडों से पीटा; सिर में आए 12 टांके”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/3011eb
20 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/3011eb
Google News
Copied
जयपुर में जूस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, लोहे के पाइप-डंडों से पीटा; सिर में आए 12 टांके

जयपुर। राजधानी जयपुर के राजापार्क क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 3 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक जूस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत कार सवार दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर संचालक पर लोहे के पाइप और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में 12 टांके लगाने पड़े। वारदात के बाद भागते समय आरोपियों ने दो राहगीरों को भी कार से टक्कर मार दी और लोगों द्वारा पकड़ने की कोशिश करने पर उन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घायल जूस सेंटर संचालक वैभव ने बताया कि घटना के समय वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, जबकि उसका स्टाफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और बिना किसी बातचीत के लोहे के पाइप और डंडों से उस पर हमला शुरू कर दिया। उसने बचने का प्रयास किया, लेकिन लगातार हो रहे वार के कारण उसका चश्मा भी गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वैभव का आरोप है कि हमलावर उसे जान से मारने की नीयत से आए थे।

 वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार कार से मौके से भागने लगे। इस दौरान उन्होंने राजापार्क निवासी कुणाल भाटिया और दुकानदार समीर को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। कुछ दूरी पर कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। लोगों ने जब कार को घेरकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने कार से डंडे और सरिए निकालकर राहगीरों पर हमला कर दिया। अफरा-तफरी के बीच दोनों आरोपी अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को कार से बीयर के कैन भी मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है तथा आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल वैभव और आरोपियों के बीच करीब दो महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस का मानना है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter