अजमेर में बर्थडे पार्टी से लौट रही महिला से मंगलसूत्र लूटा, बाइक सवार बदमाश फरार

अजमेर के वैशाली नगर स्थित झूलेलाल मंदिर के पास बर्थडे पार्टी से घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश करीब डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर फरार हो गए। सूचना पर कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 15, 2026 • 4:23 PM  4
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
अजमेर में बर्थडे पार्टी से लौट रही महिला से मंगलसूत्र लूटा, बाइक सवार बदमाश फरार
“अजमेर में बर्थडे पार्टी से लौट रही महिला से मंगलसूत्र लूटा, बाइक सवार बदमाश फरार”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/819563
15 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/819563
Google News
Copied
अजमेर में बर्थडे पार्टी से लौट रही महिला से मंगलसूत्र लूटा, बाइक सवार बदमाश फरार

अजमेर। अजमेर शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला वैशाली नगर क्षेत्र के झूलेलाल मंदिर के पास का है, जहां मंगलवार रात बर्थडे पार्टी से घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश करीब डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर तोड़ ले गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार माकड़वाली स्थित बलदेव नगर निवासी कंचन, पत्नी श्याम सुंदर, मंगलवार रात पड़ोसी के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए वैशाली नगर स्थित झूलेलाल मंदिर गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और करीब डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र तोड़कर तेज रफ्तार से फरार हो गए।

अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गई और शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कृष्णगंज थाना प्रभारी अरविंद चारण पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। महिला की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

लगातार सामने आ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter