JLO भर्ती परीक्षा 26-27 जुलाई को, 23 जुलाई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से जयपुर विकास प्राधिकरण में कनिष्ठ विधि अधिकारी (JLO) के 12 पदों पर भर्ती परीक्षा 26 और 27 जुलाई को दो पारियों में आयोजित होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 23 जुलाई से आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ लाना और गूगल मैप के बजाय एडमिट कार्ड पर दिए गए पते के अनुसार परीक्षा केंद्र की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। आयोग ने नकल और फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित कनिष्ठ विधि अधिकारी (Junior Law Officer-JLO), जयपुर विकास प्राधिकरण भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती 12 पदों के लिए होगी। परीक्षा जयपुर जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश, पहचान पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
आयोग के अनुसार परीक्षा के एडमिट कार्ड 23 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर Recruitment Portal के माध्यम से भी एडमिट कार्ड प्राप्त किए जा सकते हैं।
दो दिन, दो पारियों में होगी परीक्षा