बाड़मेर में रेलवे कर्मचारी को हनीट्रैप का शिकार बनाया: दो युवतियों ने बुलाया, युवकों ने बंधक बनाकर पीटा, 10 लाख की मांग

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
April 2, 2025 • 8:11 AM  3.3k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में रेलवे कर्मचारी को हनीट्रैप का शिकार बनाया: दो युवतियों ने बुलाया, युवकों ने बंधक बनाकर पीटा, 10 लाख की मांग
“बाड़मेर में रेलवे कर्मचारी को हनीट्रैप का शिकार बनाया: दो युवतियों ने बुलाया, युवकों ने बंधक बनाकर पीटा, 10 लाख की मांग”
Favicon
Read more onthekhatak.com
2 Apr 2025
https://thekhatak.com/baadd-mer-me-n-relve-krmcaarii-ko-hniittraip-kaa-shikaar-bnaayaa-do-yuvtiyo-n-ne-bulaayaa-yuvko-n-ne-b-ndhk-bnaakr-piittaa-10-laakh-kii-maa-ng
Google News
Copied
बाड़मेर में रेलवे कर्मचारी को हनीट्रैप का शिकार बनाया: दो युवतियों ने बुलाया, युवकों ने बंधक बनाकर पीटा, 10 लाख की मांग

रिपोर्ट जसवंत सिंह शिवकर - बाड़मेर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन पर कार्यरत मुख्य आरक्षक परिवेक्षक को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची गई। दो युवतियों ने पहले कर्मचारी से संपर्क बढ़ाया और फिर उसे मिलने के बहाने बुलाकर किराए के मकान में ले गईं। वहां दो युवकों ने कर्मचारी को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की, उसके कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो बनाए और 10 लाख रुपये की उगाही की मांग की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कर्मचारी की पत्नी को वॉट्सऐप पर अश्लील फोटो भेजकर धमकी दी कि पैसे नहीं मिले तो वीडियो वायरल कर देंगे। यह घटना सोमवार शाम को सदर थाना क्षेत्र के शिव नगर मोहल्ले में हुई। पुलिस ने मंगलवार शाम को रिपोर्ट दर्ज कर दो युवतियों को हिरासत में लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। 

कैसे शुरू हुई साजिश?

पीड़ित रेलवे कर्मचारी ने सदर थाने में दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर मुख्य आरक्षक परिवेक्षक के पद पर तैनात है। करीब दो महीने पहले रेलवे स्टेशन पर टिकट पूछताछ के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई, जिसने अपना नाम सुमन (बदला हुआ नाम) बताया। सुमन ने अपना मोबाइल नंबर शेयर किया और हर 5-10 दिन में टिकट से संबंधित जानकारी के लिए फोन पर बातचीत होने लगी। करीब 5-6 दिन पहले सुमन ने फोन कर अपनी एक सहेली से संपर्क करवाया और उसका नंबर दिया। सुमन ने कहा कि यह लड़की आपसे बात करेगी।

सोमवार शाम को वॉट्सऐप पर एक कॉल आई, जिसमें दूसरी युवती ने अपना नाम गायत्री (बदला हुआ नाम) बताया। गायत्री ने कर्मचारी को गांधी नगर के चामुंडा सर्किल पर मिलने के लिए बुलाया। कर्मचारी वहां पहुंचा तो गायत्री ने अपनी स्कूटी से उसे पिक किया और शिव नगर मोहल्ले में एक किराए के मकान में ले गई।

मकान में बंधक बनाकर मारपीट

किराए के मकान के एक कमरे में दोनों के बीच थोड़ी देर बातचीत हुई। इस दौरान गायत्री के फोन पर लगातार कॉल आ रहे थे और वह दूर जाकर बात कर रही थी। तभी गेट पर दो युवक आए और कमरे में घुसते ही कर्मचारी पर हमला बोल दिया। कर्मचारी ने बताया, "दोनों युवकों ने मुझे थप्पड़, मुक्के और बेल्ट से पीटा। मेरे कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो बनाए और 10 लाख रुपये की मांग की।" युवकों ने उसे बंधक बनाकर धमकाया कि अगर रुपये नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और गायत्री के जरिए उसके खिलाफ महिला थाने में झूठा केस दर्ज करवाकर जेल भिजवा देंगे।

पत्नी को भेजा अश्लील फोटो

आरोपियों ने कर्मचारी के मोबाइल से उसकी पत्नी को वॉट्सऐप पर कॉल किया और एक अश्लील फोटो भेजकर धमकी दी। कर्मचारी ने बताया, "मैंने कहा कि बाड़मेर में मेरा कोई नहीं है, मैं हाल ही में यहां आया हूं। लेकिन वे बार-बार रुपये की डिमांड करते रहे और कहने लगे कि अपने परिवार वालों को जैसा हम कहें, वैसा कहो ताकि वे जल्दी रुपये भेजें।" इसके बाद युवक उसे हाईवे पर एक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद कर्मचारी ने मंगलवार को सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवतियों, सुमन और गायत्री, को हिरासत में लिया है। दोनों युवकों की तलाश जारी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हनीट्रैप का सुनियोजित मामला था या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है। पुलिस ने अश्लील वीडियो और फोटो को भी सबूत के तौर पर जब्त किया है और मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। 

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter