कोटा के कैथून में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर देर रात बदमाशों का हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
कोटा के कैथून में प्रॉपर्टी डीलर कदीर बाबा के घर-गोदाम पर 15-20 बदमाशों ने डंडे-सरिए से हमला कर तोड़फोड़ की, “गोली मार-गोली मार” के नारे लगाए”; पूरी वारदात CCTV में कैद, पुलिस ने 2023 की पुरानी रंजिश से जोड़ा
राजस्थान के कोटा जिले के कैथून कस्बे में बुधवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब 15-20 की संख्या में हथियारबंद बदमाश बाइकों पर सवार होकर एक प्रॉपर्टी डीलर के घर और गोदाम पर हमला करने पहुंच गए। बदमाशों ने डंडे, सरिए और लाठियों से जमकर तोड़फोड़ की, “गोली मार… गोली मार” के नारे लगाए और बाहर खड़ी बाइक व कुर्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
घटना कब-कहां हुई? तारीख : 10 दिसंबर 2025 (बुधवार)समय : रात करीब 11 बजे,स्थान : कैथून थाना क्षेत्र, कोटा-कैथून रोड, दरबार का बाग, मसूरिया नगर (कोटा)
