नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी चोट,1.5 करोड़ की मैफेड्रोन ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 307.6 ग्राम मैफेड्रोन (1.5 करोड़ रुपये कीमत) के साथ समुन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 4, 2025 • 3:28 PM  1.4k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी चोट,1.5 करोड़ की मैफेड्रोन ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
“नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी चोट,1.5 करोड़ की मैफेड्रोन ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
4 Aug 2025
https://thekhatak.com/major-police-injury-on-drug-trafficking-smuggler-arrested-with-mephedrone-drugs-worth-rs-1-5-crore
Google News
Copied
नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी चोट,1.5 करोड़ की मैफेड्रोन ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'जीरो टॉलरेंस अभियान' के तहत संगरिया पुलिस ने 307.6 ग्राम मैफेड्रोन (एम.डी.) के साथ एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

नाकाबंदी में पकड़ा गया तस्कर

पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और वृत्ताधिकारी कर्ण सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी अमर सिंह ने अपनी टीम के साथ संगरिया-टिब्बी मार्ग पर भारतमाला रोड पुलिया के पास नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया, जिसकी पहचान समुन्द्रसिंह (24) के रूप में हुई। चित्तौड़गढ़ जिले के तुमडिया गांव का निवासी समुन्द्रसिंह पहले भी नशा तस्करी के कई मामलों में शामिल रहा है।

तलाशी के दौरान उसके पास से 307.6 ग्राम मैफेड्रोन बरामद किया गया, जिसे नशे के कारोबार में एक खतरनाक मादक पदार्थ माना जाता है। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 448/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter