भारत-पाक बॉर्डर से 50 KM पहले घर में चल रही MD फैक्ट्री का भंडाफोड़, 24 लाख कैश और ड्रग्स बरामद

बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास घर में चल रही MD ड्रग फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 18, 2026 • 12:19 PM | Barmer 6
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
भारत-पाक बॉर्डर से 50 KM पहले घर में चल रही MD फैक्ट्री का भंडाफोड़, 24 लाख कैश और ड्रग्स बरामद
“भारत-पाक बॉर्डर से 50 KM पहले घर में चल रही MD फैक्ट्री का भंडाफोड़, 24 लाख कैश और ड्रग्स बरामद”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/4a3999
18 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/4a3999
Google News
Copied
भारत-पाक बॉर्डर से 50 KM पहले घर में चल रही MD फैक्ट्री का भंडाफोड़, 24 लाख कैश और ड्रग्स बरामद

राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब 50 किलोमीटर पहले पुलिस ने एक घर में संचालित अवैध MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 920 ग्राम तैयार MD ड्रग, 40 किलो केमिकल और पाउडर, ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें तथा 24 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में बरामद माल की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि सेड़वा थाना पुलिस को गौड़ा गांव में अवैध मादक पदार्थ तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रभुराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकेश कुमार के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के पीछे बने कमरे और छत पर MD ड्रग बनाने का पूरा सेटअप मिला।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तैयार MD ड्रग, भारी मात्रा में केमिकल और पाउडर के साथ ड्रग बनाने में उपयोग होने वाली मशीनें बरामद कीं। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी मुकेश कुमार मौके से फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी अंजु को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पूरे परिसर की वैज्ञानिक जांच की। तलाशी के दौरान पुलिस को 24 लाख रुपये से अधिक नकदी भी मिली, जिसे प्रारंभिक जांच में MD ड्रग की खरीद-फरोख्त से अर्जित रकम माना जा रहा है।

सेड़वा थाना पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध ड्रग फैक्ट्री का नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ था।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter