बिश्नोई महासभा विवाद में नया तूफान: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी या फर्जी पोस्ट का खेल?

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा में देवेंद्र बूड़िया और कुलदीप बिश्नोई के बीच विवाद गहराया, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से वायरल पोस्ट ने 'तानाशाह' को धमकी दी, जिसे फर्जी बताया जा रहा है। हिसार पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 2, 2025 • 12:02 PM  3.5k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बिश्नोई महासभा विवाद में नया तूफान: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी या फर्जी पोस्ट का खेल?
“बिश्नोई महासभा विवाद में नया तूफान: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी या फर्जी पोस्ट का खेल?”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 Jul 2025
https://thekhatak.com/new-storm-in-the-bishnoi-general-assembly-controversy-lawrence-bishnoi-s-threat-or-the-game-of-fake-posts
Google News
Copied
बिश्नोई महासभा विवाद में नया तूफान: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी या फर्जी पोस्ट का खेल?

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा में चल रहा विवाद अब एक नए और सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया का समर्थन करते हुए एक 'तानाशाह' को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। हालांकि, इस पोस्ट में बीजेपी नेता और पूर्व संरक्षक कुलदीप बिश्नोई का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया गया, लेकिन इसे उनके खिलाफ माना जा रहा है। कुलदीप बिश्नोई के मीडिया प्रभारी ने इस पोस्ट को पांच-छह महीने पुराना और फर्जी आईडी से बनाया हुआ बताया है। हिसार पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

वायरल पोस्ट का दावा

वायरल पोस्ट में लिखा गया है, "मैं लॉरेंस, राष्ट्रीय जीव रक्षा युवा मोर्चा अध्यक्ष, बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के निर्णय का समर्थन करता हूं, क्योंकि एक तानाशाह ने उन पर दबाव बनाया और बदतमीजी की। समाज हित में कार्य न करने वाले तानाशाह को खत्म करने के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।" पोस्ट में बिश्नोई समाज के हित में स्वतंत्र और लोकतांत्रिक चुनाव कराने की वकालत की गई है। हालांकि, दूसरी ओर, लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के नाम से एक अन्य पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें पहली पोस्ट को फर्जी बताया गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter