रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे को बचाने के लिए बिक गया अधिकारी, 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

राजस्थान एसीबी ने नीमकाथाना कोर्ट के सहायक निदेशक अभियोजन कौशल सिंह राठौड़ को जयपुर में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घूस कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से जुड़े एक बंदी के खिलाफ दर्ज केस को कमजोर करने और धाराएं हटाने की एवज (कुल 3 लाख के सौदे) में पहली किस्त के तौर पर ली जा रही थी।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 25, 2026 • 1:02 PM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे को बचाने के लिए बिक गया अधिकारी, 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
“रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे को बचाने के लिए बिक गया अधिकारी, 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/36358e
25 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/36358e
Google News
Copied
रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे को बचाने के लिए बिक गया अधिकारी, 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB Rajasthan) ने जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भ्रष्ट अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा है। सीकर एसीबी की टीम ने जयपुर रेलवे स्टेशन के पास नीमकाथाना कोर्ट के सहायक निदेशक अभियोजन (Assistant Director of Prosecution) कौशल सिंह राठौड़ को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह घूस कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े एक मामले में केस को कमजोर करने के लिए ली जा रही थी।

3 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा

एसीबी के महानिदेशक (DGP) पुलिस गोविंद गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने शिकायत की थी कि उसका बेटा नीमकाथाना जेल में बंद है। आरोपी अधिकारी कौशल सिंह राठौड़ ने कोर्ट में चल रहे इस मामले को कमजोर करने की साजिश रची थी।

कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है मामला

एसीबी की जांच में एक बड़ा खुलासा यह हुआ है कि यह पूरा मामला संगठित अपराध (Organized Crime) से जुड़ा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवादी का बेटा कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के संपर्क में था। वह अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गुर्गों के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस इसी मामले की जांच कर रही थी, जिसे कमजोर करने के लिए यह मोटी रकम मांगी जा रही थी। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण की आगे की जांच एडीजी स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमला के सुपरविजन में की जा रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की अपील

एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ निडर होकर अपनी आवाज उठाएं। यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी आपके किसी भी वैध काम (Legal Work) के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत एसीबी से संपर्क करें:

  • टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1064

  • व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर: 9413502834 (24×7 उपलब्ध)

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter