नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी का VIDEO: 12 बीघा जमीन के लिए 15 हजार लेने का दावा, पहले मांगे थे 36 हजार

सवाईमाधोपुर के खंडार क्षेत्र में एक पटवारी का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। आरोप है कि 12 बीघा जमीन के नामांतरण के लिए पहले 36 हजार रुपए मांगे गए और बाद में 15 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। ग्रामीणों ने राजस्व कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, जबकि पटवारी ने वीडियो की जानकारी होने से इनकार किया है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 16, 2026 • 6:40 PM  0
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी का VIDEO: 12 बीघा जमीन के लिए 15 हजार लेने का दावा, पहले मांगे थे 36 हजार
“नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी का VIDEO: 12 बीघा जमीन के लिए 15 हजार लेने का दावा, पहले मांगे थे 36 हजार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/f4d0a6
16 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/f4d0a6
Google News
Copied
नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी का VIDEO: 12 बीघा जमीन के लिए 15 हजार लेने का दावा, पहले मांगे थे 36 हजार

सवाईमाधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरेड़ी में एक पटवारी का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में हल्का पटवारी पप्पू कोली एक किसान से जमीन के नामांतरण के बदले नकदी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पैसों के लेन-देन के साथ पहले तय की गई राशि को लेकर बातचीत भी सुनाई दे रही है।

 मामला 12 बीघा कृषि भूमि के नामांतरण से जुड़ा है। आरोप है कि पटवारी ने शुरुआत में 3 हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से कुल 36 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 15 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। वायरल वीडियो में किसान द्वारा नकदी देते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

 क्षेत्र में नामांतरण सहित अन्य राजस्व कार्य बिना पैसे दिए नहीं किए जाते। किसानों को अपनी ही जमीन के वैध दस्तावेज तैयार कराने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और कथित रूप से रिश्वत की मांग का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter