बीकानेर में हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने घेरकर पीटा: धमकाने आया था, महिला ने छाती पर पैर रखा, युवकों ने बाल पकड़कर घसीटा

बीकानेर के सेरूणा थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर को परिवार को धमकाने जाना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें महिला समेत कई लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
March 23, 2026 • 4:36 PM  65
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बीकानेर में हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने घेरकर पीटा: धमकाने आया था, महिला ने छाती पर पैर रखा, युवकों ने बाल पकड़कर घसीटा
“बीकानेर में हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने घेरकर पीटा: धमकाने आया था, महिला ने छाती पर पैर रखा, युवकों ने बाल पकड़कर घसीटा”
Favicon
Read more onthekhatak.com
23 Mar 2026
https://thekhatak.com/history-sheeter-beaten-by-villagers-in-bikaner-viral-video
Google News
Copied
बीकानेर में हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने घेरकर पीटा: धमकाने आया था, महिला ने छाती पर पैर रखा, युवकों ने बाल पकड़कर घसीटा

बीकानेर जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर को गांव में धमकाने आना भारी पड़ गया। आपसी विवाद में एक परिवार को डराने पहुंचे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया, जिसमें महिला समेत कई लोग हिस्ट्रीशीटर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर रामनिवास अपने साथियों के साथ एक परिवार को धमकाने पहुंचा था। लेकिन जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, वे मौके पर इकट्ठा हो गए। अचानक भीड़ को देखकर उसके साथी मौके से फरार हो गए, जबकि रामनिवास अकेला रह गया।

ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। एक युवक ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और तब तक पकड़े रखा जब तक अन्य लोग मौके पर नहीं पहुंच गए। इसके बाद पिकअप में एक महिला और कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने हिस्ट्रीशीटर की पिटाई शुरू कर दी।

वीडियो में दिखाई देता है कि युवक उसे चप्पलों, थप्पड़ों और घूंसे से मारते हैं। इसी दौरान महिला बीच में आकर पहले रोकने की बात कहती है, लेकिन बाद में वह भी गुस्से में आकर मारपीट करने लगती है। एक वीडियो में महिला हिस्ट्रीशीटर की छाती पर पैर रखकर खड़ी नजर आती है और उसके पेट में लात मारती है।

घटना के दौरान हिस्ट्रीशीटर रामनिवास बार-बार लोगों से “मेरी बात सुन लो” की गुहार लगाता रहा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी। कुछ युवकों ने लोहे के सरिए से भी उस पर हमला किया।

मामले में एएसपी बनवारीलाल मीणा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को लोगों ने पकड़कर पीटा है। वह अपने साथियों के साथ एक परिवार को धमकाने आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter