अनशन खत्म, लेकिन सवाल बाकी... 26 दिन बाद सोनम वांगचुक और सरकार के बीच बनी सहमति.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 26 दिनों से जारी सोनम वांगचुक का अनशन केंद्र सरकार के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद सरकार ने नया विधेयक लाने, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों में राहत देने और परीक्षा सुधार व पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया। इसके बाद सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त किया। अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम और किए गए वादों के क्रियान्वयन पर है।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
July 24, 2026 • 12:59 PM  138
भारत
NEWS CARD
Logo
अनशन खत्म, लेकिन सवाल बाकी... 26 दिन बाद सोनम वांगचुक और सरकार के बीच बनी सहमति.
“अनशन खत्म, लेकिन सवाल बाकी... 26 दिन बाद सोनम वांगचुक और सरकार के बीच बनी सहमति.”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/fac1ee
24 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/fac1ee
Google News
Copied
अनशन खत्म, लेकिन सवाल बाकी... 26 दिन बाद सोनम वांगचुक और सरकार के बीच बनी सहमति.

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 26 दिनों से जारी सोनम वांगचुक का अनशन आखिरकार गुरुवार देर रात समाप्त हो गया। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन का अंत केंद्र सरकार की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन के बाद हुआ। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बनी सहमति के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया। सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती तबीयत और छात्रों के बढ़ते विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार सक्रिय हुई। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।बैठक में आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने और सबसे पहले वांगचुक के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो से फोन पर बातचीत की और सरकार का पक्ष रखा। इसके बाद देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां सोनम वांगचुक भर्ती थे। दोनों मंत्रियों ने वांगचुक को केंद्र सरकार की ओर से लिखित आश्वासन पत्र सौंपा। इसके बाद उन्होंने अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त करने की घोषणा की।

सरकार ने किए ये अहम वादे

  • अगले सप्ताह Department of Personnel and Training (DoPT) के माध्यम से संसद में नया विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसे जल्द कैबिनेट की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
  • 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
  • परीक्षाओं में सुधार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर संसद में चर्चा कराने का प्रयास किया जाएगा।
  • पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित परिवारों, विशेषकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे के प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी

अनशन समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खुशी जताई। उन्होंने सोनम वांगचुक के जल्द स्वस्थ होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter