सात समंदर पार से आई दुल्हन और गैंगस्टर दूल्हा आया जेल से! शादी के लिए जेल से मिली पैरोल

झज्जर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मैनपाल ढिल्ला ने 12 घंटे की पैरोल पर कंबोडिया की मेटाचान से पुलिस सुरक्षा के बीच शादी की। पढ़ें पूरी लव स्टोरी।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
September 25, 2026 • 1:29 PM  240
भ
भारत
NEWS CARD
Logo
सात समंदर पार से आई दुल्हन और गैंगस्टर दूल्हा आया जेल से! शादी के लिए जेल से मिली पैरोल
“सात समंदर पार से आई दुल्हन और गैंगस्टर दूल्हा आया जेल से! शादी के लिए जेल से मिली पैरोल”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/fc82b0
25 Sep 2026
https://thekhatak.com/s/fc82b0
Google News
Copied
सात समंदर पार से आई दुल्हन और गैंगस्टर दूल्हा आया जेल से! शादी के लिए जेल से मिली पैरोल

हरियाणा के झज्जर में गुरुवार को एक ऐसी शादी हुई, जो इलाके में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस विवाह की खास बात यह थी कि दूल्हा उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी है, जो अपनी शादी के लिए महज 12 घंटे की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। वहीं, दुल्हन सात समंदर पार कंबोडिया से अपने बच्चों के साथ भारत पहुंची थी। पुलिस के कड़े पहरे और हाई सिक्योरिटी के बीच यह विवाह संपन्न हुआ।

12 घंटे की पैरोल और पुलिस का सख्त पहरा

बादली के रहने वाले मैनपाल ढिल्ला वर्तमान में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मैनपाल को अपनी शादी रचाने के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक (कुल 12 घंटे) की मोहलत मिली थी। दुलीना स्थित एक फार्म हाउस में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ यह शादी संपन्न कराई गई। समय की पाबंदी को देखते हुए सभी रस्में तय कार्यक्रम के अनुसार तेजी से पूरी की गईं।

सुरक्षा के लिहाज से पूरे फार्म हाउस को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था। बारात से लेकर फेरों तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। समारोह में आने वाले हर मेहमान की आईडी चेक की गई और मीडिया को भी सुरक्षा कारणों से एंट्री नहीं दी गई।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter