जैसलमेर आकर प्रेमजाल में फंसी मथुरा गर्भवती नर्स, अनवर पर शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाने का सनसनीखेज आरोप!

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 3, 2025 • 1:18 PM  18.2k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जैसलमेर आकर प्रेमजाल में फंसी मथुरा गर्भवती नर्स, अनवर पर शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाने का सनसनीखेज आरोप!
“जैसलमेर आकर प्रेमजाल में फंसी मथुरा गर्भवती नर्स, अनवर पर शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाने का सनसनीखेज आरोप!”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 May 2025
https://thekhatak.com/jaislmer-aakr-premjaal-me-n-ph-nsii-mthuraa-grbhvtii-nrs-anvr-pr-shaadiishudaa-mhilaao-n-ko-nishaanaa-bnaane-kaa-snsniikhej-aarop
Google News
Copied
जैसलमेर आकर प्रेमजाल में फंसी मथुरा गर्भवती नर्स, अनवर पर शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाने का सनसनीखेज आरोप!

जैसलमेर की रेतीली ज़मीन पर एक ऐसी दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है, जो प्रेम के नाम पर ठगी और शोषण की खौफनाक साजिश को बयां करती है। मथुरा की एक नौ माह की गर्भवती नर्स, जिसके बच्चे का जन्म बस कुछ ही दिनों में होने वाला है, आज अकेलेपन, कर्ज और पछतावे की आग में जल रही है। कभी सुखी वैवाहिक जीवन जीने वाली यह महिला अब बेघर, बेसहारा और पूरी तरह टूट चुकी है। वह दावा करती है कि एक शख्स ने उसे प्रेम के जाल में फंसाकर सब कुछ लूट लिया और बीच राह में छोड़ दिया। यह कहानी समाज के लिए एक डरावनी चेतावनी है!

मथुरा की इस महिला की शादी 2012 में जैसलमेर के एक ऑटो मैकेनिक से हुई थी। एक निजी अस्पताल में नर्सिंग कर्मी के तौर पर काम करने वाली इस महिला का दावा है कि 2019 में उसकी मुलाकात सम गांव के अनवर खान से हुई। उसने आरोप लगाया कि अनवर, जो एक ट्रैवल्स कंपनी में काम करता था, उसने अपनी पहचान छिपाकर और प्यार का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला का कहना है कि अनवर ने उसे ब्रेनवॉश कर अपने पति से तलाक लेने के लिए उकसाया और शादी का झांसा देकर जोधपुर में नर्सिंग की पढ़ाई के बहाने अपने साथ ले गया। वहां दो साल तक उसके साथ रही, लेकिन 2022 में जब सच्चाई सामने आई, तो पति ने तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद अनवर ने उसे अचानक छोड़ दिया, जिससे वह पूरी तरह बेसहारा हो गई।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter