जोधपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट बरामद

जोधपुर के कापरड़ा थाना क्षेत्र के कुड़ गांव स्थित सरकारी स्कूल में 52 वर्षीय शिक्षक मुंशीलाल सैनी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
March 18, 2026 • 4:32 PM  29
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जोधपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट बरामद
“जोधपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट बरामद”
Favicon
Read more onthekhatak.com
18 Mar 2026
https://thekhatak.com/jodhpur-government-school-teacher-suicide-case
Google News
Copied
जोधपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट बरामद

जोधपुर जिले के एक सरकारी स्कूल से बुधवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक शिक्षक ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव स्कूल परिसर में पेड़ पर लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना जोधपुर जिला मुख्यालय से करीब 54 किलोमीटर दूर कापरड़ा थाना क्षेत्र के कुड़ गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की है। मृतक शिक्षक की पहचान मुंशीलाल सैनी (52) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से करौली जिले के हिंडौन सिटी के निवासी थे और वर्तमान में इसी स्कूल में कार्यरत थे।

सुबह मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

कापरड़ा थानाधिकारी सुनीता डूडी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों से घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कापरड़ा थाने के एएसआई मनोहर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पीपाड़ सिटी के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। घटना के बाद स्कूल और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सुसाइड नोट मिला, जांच जारी

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

परिवार को दी सूचना, पोस्टमॉर्टम का इंतजार

मृतक शिक्षक का परिवार करौली में रहता है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उनके पीपाड़ सिटी पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter