जोधपुर में जलती चिता से पुलिस ने निकाला अधजला शव! पोते ने चंद रुपयों के लिए दादी को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है पूरा मामला
जोधपुर के लूनी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जलती चिता के बीच पुलिस ने दस्तक दी। रिश्तों के कत्ल की ऐसी कहानी सामने आई जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। महज 5-6 हजार रुपयों के लिए एक पोते ने अपनी 85 साल की दादी को मौत के घाट उतार दिया और पाप छिपाने के लिए गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने लगा।
राजस्थान के जोधपुर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के लूनी थाना क्षेत्र के सतलाना गांव में एक पोते ने महज 5-6 हजार रुपयों के विवाद में अपनी 85 वर्षीय दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, अपने पाप को छिपाने के लिए आरोपी ने गुपचुप तरीके से दादी का अंतिम संस्कार भी शुरू कर दिया, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने पहुँचकर जलती चिता से अधजला शव बाहर निकाला।
क्या है पूरा मामला?
घटना लूनी थाना क्षेत्र के कुम्हारों की ढाणियों की है। यहाँ 85 वर्षीय पेंपीदेवी अपने पोते सुरेश के साथ रहती थीं। मृतका के तीन बेटे हैं, जिनमें से दो अलग रहते हैं और तीसरा बेटा बीमार होने के कारण शहर में रहता है। आरोपी सुरेश मजदूरी करता है और अपनी दादी के साथ ही गांव में रहता था।
गुरुवार सुबह दादी और पोते के बीच मात्र 5-6 हजार रुपयों को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर सुरेश ने अपनी बुजुर्ग दादी के साथ मारपीट कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।