कोटपूतली-बहरोड़ में ट्रांसपोर्ट व्यापारी का सनसनीखेज अपहरण, पुलिस ने बावल के पास से किया रेस्क्यू
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सोमवार देर रात 8-10 बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी भीम सिंह शेखावत के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और उन्हें अपहरण कर हरियाणा की ओर ले गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और नाकाबंदी से व्यापारी को बावल के पास सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जबकि बदमाश फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी है।
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 15 दिसंबर 2025 को देर रात एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी के अपहरण की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। अपहरण की यह वारदात पूरी तरह फिल्मी अंदाज में हुई, जिसमें 8-10 बदमाशों ने व्यापारी के ऑफिस में घुसकर पहले जमकर तोड़फोड़ की, फिर गर्दन पकड़कर उन्हें जबरन गाड़ियों में बैठाकर ले गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई कर व्यापारी को सुरक्षित छुड़ा लिया।
