प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक ने थाने में उठाया खौफनाक कदम...
पाली जिले के सुमेरपुर थाना परिसर में प्रेम संबंध से जुड़े विवाद के बाद एक युवक ने कथित रूप से बाथरूम में एसिड पी लिया। युवक को दूसरे की पत्नी के साथ पुलिस द्वारा पकड़ा गया था और महिला को उसके परिवार को सौंपने से वह नाराज था। हालत बिगड़ने पर पहले सुमेरपुर अस्पताल, फिर पाली के बांगड़ अस्पताल और बाद में गंभीर स्थिति में जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया, जहां एक युवक ने पुलिस थाने के भीतर ही जहरीला पदार्थ पीकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया गया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान हुआ घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक युवक को दूसरे की पत्नी के साथ होने के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया था। महिला के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने विवाहिता को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात से युवक काफी आहत और नाराज हो गया।