बाड़मेर में पुलिस से बचने के लिए दौड़ाई स्कॉर्पियो, गड्ढे में फंसते ही पकड़े गए तस्कर; 417 किलो डोडा, पिस्टल और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

बाड़मेर के बालोतरा में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो से भाग रहे दो तस्करों को पीछा कर गिरफ्तार किया। गाड़ी गड्ढे में फंसने के बाद आरोपी खेतों में भागे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन से 417 किलो डोडा पोस्त, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
March 25, 2026 • 5:43 PM  14
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में पुलिस से बचने के लिए दौड़ाई स्कॉर्पियो, गड्ढे में फंसते ही पकड़े गए तस्कर; 417 किलो डोडा, पिस्टल और फर्जी नंबर प्लेट बरामद
“बाड़मेर में पुलिस से बचने के लिए दौड़ाई स्कॉर्पियो, गड्ढे में फंसते ही पकड़े गए तस्कर; 417 किलो डोडा, पिस्टल और फर्जी नंबर प्लेट बरामद”
Favicon
Read more onthekhatak.com
25 Mar 2026
https://thekhatak.com/barmer-drug-smugglers-arrested
Google News
Copied
बाड़मेर में पुलिस से बचने के लिए दौड़ाई स्कॉर्पियो, गड्ढे में फंसते ही पकड़े गए तस्कर; 417 किलो डोडा, पिस्टल और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 417 किलो अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई समदड़ी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस के अनुसार, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। जैसे ही स्कॉर्पियो सवारों ने पुलिस को देखा, उन्होंने गाड़ी को अचानक मोड़कर नाकाबंदी से पहले ही सड़क किनारे उतार दिया और भागने की कोशिश की।

भागने के दौरान स्कॉर्पियो सड़क किनारे बने गड्ढे में फंस गई, जिससे तस्करों की योजना विफल हो गई। इसके बाद ड्राइवर और उसके साथ बैठा व्यक्ति गाड़ी छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उनका पीछा कर दोनों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेंद्र और भगवाना राम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान गजेंद्र के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें 22 कट्टों में भरा हुआ कुल 417 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। साथ ही गाड़ी से तीन अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गईं। पुलिस को आशंका है कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही यह स्कॉर्पियो चोरी की हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त लेकर आए थे और बायतु इलाके में इसकी सप्लाई करने वाले थे।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter