ऊर्जा मंत्री की बैठक में 6 मिनट तक गुल रही बिजली, अंधेरे में ही अधिकारियों को लगाई फटकार

कोटा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की समीक्षा बैठक के दौरान अचानक करीब छह मिनट तक बिजली गुल हो गई, जिससे मंत्री और अधिकारी अंधेरे में ही बैठक करते रहे। बाद में जनरेटर से बिजली बहाल की गई। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को काम टालने की प्रवृत्ति छोड़ने, विकास कार्यों की समय पर मॉनिटरिंग करने और नई तकनीक अपनाकर ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 19, 2026 • 4:10 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
ऊर्जा मंत्री की बैठक में 6 मिनट तक गुल रही बिजली, अंधेरे में ही अधिकारियों को लगाई फटकार
“ऊर्जा मंत्री की बैठक में 6 मिनट तक गुल रही बिजली, अंधेरे में ही अधिकारियों को लगाई फटकार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/d7b065
19 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/d7b065
Google News
Copied
ऊर्जा मंत्री की बैठक में 6 मिनट तक गुल रही बिजली, अंधेरे में ही अधिकारियों को लगाई फटकार

कोटा: कोटा में रविवार को एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला, जब ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अधिकारियों के साथ चल रही समीक्षा बैठक के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री खुद करीब छह मिनट तक जिला परिषद सभागार में अंधेरे में बैठे रहे। हालांकि बिजली जाने के बावजूद बैठक नहीं रुकी और मंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते रहे। बाद में जनरेटर चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

बैठक दोपहर करीब 1:15 बजे जिला परिषद सभागार में शुरू हुई थी। ऊर्जा मंत्री सांगोद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान जब वे सड़कों के निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे, तभी अचानक सभागार की बिजली चली गई।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter