पेड़ की डाली काटते समय 33 केवी लाइन की चपेट में आया किसान, गंभीर हालत में सांचौर रेफर

बाड़मेर के सेड़वा उपखंड के करटिया गांव में पेड़ की डाली काटते समय एक किसान 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सांचौर रेफर किया गया। ग्रामीणों ने आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 17, 2026 • 4:55 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पेड़ की डाली काटते समय 33 केवी लाइन की चपेट में आया किसान, गंभीर हालत में सांचौर रेफर
“पेड़ की डाली काटते समय 33 केवी लाइन की चपेट में आया किसान, गंभीर हालत में सांचौर रेफर”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/6c059e
17 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/6c059e
Google News
Copied
पेड़ की डाली काटते समय 33 केवी लाइन की चपेट में आया किसान, गंभीर हालत में सांचौर रेफर

बाड़मेर। जिले के सेड़वा उपखंड के करटिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में पेड़ की डालियां काट रहे किसान का हाथ ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन से छू गया, जिससे उसे तेज करंट लग गया। करंट लगते ही किसान पेड़ से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सेड़वा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सांचौर रेफर कर दिया।

 करटिया गांव निवासी पदमाराम पुत्र मेकाराम सुबह करीब 9 बजे अपने खेत में पेड़ पर चढ़कर डालियां काट रहे थे। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

ग्रामीणों के मुताबिक, किसान के हाथ में लकड़ी होने के कारण करंट का प्रभाव कुछ कम हुआ और उनकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और निजी वाहन से सेड़वा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर कालूराम ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सांचौर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें तुरंत सांचौर लेकर रवाना हो गए।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter