सरपंच और प्रधान पद के दावेदारों की बढ़ी धड़कनें! पंचायती राज विभाग ने जारी की अधिसूचना, जानिए कब निकलेगी लॉटरी?
राजस्थान में सितंबर से नवंबर के बीच प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।
प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायती राज विभाग ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स और उपखंड अधिकारियों (SDM/SDO) को अपने-अपने क्षेत्रों में वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकालने की जिम्मेदारी सौंप दी है। सितंबर से नवंबर के बीच प्रस्तावित इन चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग ने समय पर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
41 जिला परिषद और 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में बजने वाला है बिगुल
पंचायती राज विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार प्रदेश के विशाल ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।