IPS दूल्हा बारात लेकर निकला, घोड़ी भी थिरकी: जोधपुर में आज होगी SP अंशिका वर्मा संग ‘कृष्णांशिका’ थीम वाली शाही शादी

राजस्थान के आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई की बारात धूमधाम से जोधपुर पहुंची, जहां वे बरेली की एसपी अंशिका वर्मा से शादी करेंगे। घोड़ी के डांस और पारंपरिक रस्मों ने माहौल को खास बना दिया। ‘कृष्णांशिका’ थीम पर हो रही इस शादी में यूपी और राजस्थान की संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
March 29, 2026 • 5:32 PM  18
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
IPS दूल्हा बारात लेकर निकला, घोड़ी भी थिरकी: जोधपुर में आज होगी SP अंशिका वर्मा संग ‘कृष्णांशिका’ थीम वाली शाही शादी
“IPS दूल्हा बारात लेकर निकला, घोड़ी भी थिरकी: जोधपुर में आज होगी SP अंशिका वर्मा संग ‘कृष्णांशिका’ थीम वाली शाही शादी”
Favicon
Read more onthekhatak.com
29 Mar 2026
https://thekhatak.com/ips-kk-bishnoi-anshika-verma-wedding-jodhpur-baraat-horse-dance
Google News
Copied
IPS दूल्हा बारात लेकर निकला, घोड़ी भी थिरकी: जोधपुर में आज होगी SP अंशिका वर्मा संग ‘कृष्णांशिका’ थीम वाली शाही शादी

राजस्थान मूल के IPS अधिकारी और उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी आज जोधपुर में बरेली की एसपी अंशिका वर्मा के साथ होने जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल पुलिस कपल की शादी को लेकर दोनों राज्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना स्थित केके बिश्नोई के घर से बारात जोधपुर के लिए रवाना हुई। शेरवानी पहने, काला चश्मा लगाए और हाथ में तलवार थामे दूल्हे केके बिश्नोई जब घोड़ी पर सवार हुए तो माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच घोड़ी भी थाप पर झूमती नजर आई, जिसने बारात का आकर्षण और बढ़ा दिया।बारात निकलने से पहले घर पर पारंपरिक रस्में निभाई गईं। मां ने बेटे को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया, इस दौरान केके बिश्नोई भावुक भी हो गए। परिवार और रिश्तेदारों के बीच यह पल खास रहा।

दुल्हन अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं और वर्तमान में बरेली में एसपी पद पर कार्यरत हैं। शादी समारोह जोधपुर के प्रसिद्ध अजीत भवन में आयोजित किया जा रहा है, जहां राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।इस शाही शादी की थीम ‘कृष्णांशिका’ (The KrishnAnshika) रखी गई है, जो दोनों के नामों का मेल है। 30 मार्च को लहरिया रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन होगा, जिसमें कई वीआईपी मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस शादी का निमंत्रण भेजा गया है।

इस कपल की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। करीब तीन साल पहले गोरखपुर में दोनों की मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने अपने परिवारों को इस रिश्ते के बारे में बताया और परिवारों की सहमति से शादी तय हुई। खास बात यह है कि दोनों अधिकारियों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा सोशल मीडिया से दूर रखा।शादी से पहले 26 मार्च को धोरीमन्ना में सगाई और 27 मार्च को हल्दी की रस्में आयोजित की गईं। इसके बाद बिंदौली कार्यक्रम में केके बिश्नोई अपने पिता के साथ डांस करते नजर आए, जिसका वीडियो भी चर्चा में रहा।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter