जयपुर में 200 फीट बाईपास पर फिर दर्दनाक हादसा, ट्रोले की टक्कर से युवती की मौत, बाइक चालक घायल

जयपुर के 200 फीट बाईपास पर लगातार दूसरे दिन भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 19 वर्षीय भारती सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक नवदीप घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रोला चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 9, 2026 • 1:36 PM  1
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में 200 फीट बाईपास पर फिर दर्दनाक हादसा, ट्रोले की टक्कर से युवती की मौत, बाइक चालक घायल
“जयपुर में 200 फीट बाईपास पर फिर दर्दनाक हादसा, ट्रोले की टक्कर से युवती की मौत, बाइक चालक घायल”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/d2921d
9 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/d2921d
Google News
Copied
जयपुर में 200 फीट बाईपास पर फिर दर्दनाक हादसा, ट्रोले की टक्कर से युवती की मौत, बाइक चालक घायल

जयपुर। राजधानी जयपुर के अजमेर रोड स्थित 200 फीट बाईपास पर लगातार दूसरे दिन भीषण सड़क हादसा हुआ। बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठी 19 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रोला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह वही स्थान है जहां मंगलवार को एक बेकाबू ट्रोले ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया था। उस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। लगातार दूसरे दिन हुए हादसे ने इलाके में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वेयरहाउस में नौकरी करती थी युवती

श्याम नगर थाने के एएसआई वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हादसा हीरापुरा बाईपास के पास हुआ। बाइक चालक नवदीप अपनी बाइक पर राइड बुक कर गीजगढ़ निवासी 19 वर्षीय भारती सैनी को लेकर जा रहा था। भारती अजमेर रोड स्थित महिंद्रा सेज के एक वेयरहाउस में नौकरी करती थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भारती सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक नवदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

घायल को अस्पताल पहुंचाया, शव मोर्चरी में रखवाया

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल नवदीप को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, पुलिस ने भारती सैनी के शव को सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

फरार ट्रोला चालक की तलाश जारी

हादसे के तुरंत बाद ट्रोला चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। श्याम नगर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और ट्रोले की पहचान कर चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार दूसरे दिन हादसे से लोगों में नाराजगी

200 फीट बाईपास पर लगातार दूसरे दिन हुए भीषण सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले भारी वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक निगरानी, स्पीड कंट्रोल और भारी वाहनों के संचालन पर कड़े नियम लागू करने की मांग की है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter