जयपुर की स्पोर्ट्स एकेडमी में युवक की संदिग्ध मौत: स्विमिंग पूल में मिला शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

जयपुर के मानसरोवर स्थित एक स्पोर्ट्स एकेडमी में युवक का शव स्विमिंग पूल में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
April 26, 2026 • 9:45 AM  35
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर की स्पोर्ट्स एकेडमी में युवक की संदिग्ध मौत: स्विमिंग पूल में मिला शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
“जयपुर की स्पोर्ट्स एकेडमी में युवक की संदिग्ध मौत: स्विमिंग पूल में मिला शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका”
Favicon
Read more onthekhatak.com
26 Apr 2026
https://thekhatak.com/jaipur-sports-academy-youth-death-swimming-pool-suspicious-case
Google News
Copied
जयपुर की स्पोर्ट्स एकेडमी में युवक की संदिग्ध मौत: स्विमिंग पूल में मिला शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र स्थित एक स्पोर्ट्स एकेडमी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव स्विमिंग पूल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भांकरोटा के मुकंदपुरा रोड निवासी सत्येंद्र चौधरी के रूप में हुई है, जो किराना की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र ने महज 3-4 दिन पहले ही इस स्पोर्ट्स एकेडमी को जॉइन किया था और नियमित रूप से स्विमिंग के लिए वहां जा रहा था।

परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच सत्येंद्र स्विमिंग करने के लिए एकेडमी पहुंचे थे। कुछ समय बाद परिवार को फोन कर सूचना दी गई कि वह स्विमिंग पूल के पास गिर गए हैं और उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद जब परिजन स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचे तो वहां कोई स्टाफ मौजूद नहीं मिला। इतना ही नहीं, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी गायब बताए जा रहे हैं, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। परिजनों का आरोप है कि अगर यह सामान्य डूबने का मामला होता, तो सिर के पीछे चोट के निशान नहीं होते। उन्हें शक है कि किसी ने पीछे से वार कर सत्येंद्र की हत्या की है और बाद में शव को पूल में डाल दिया गया।

सूचना मिलने पर नारायण विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसीपी (मानसरोवर) आदित्य काकड़े ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत डूबने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter