एलडीसी भर्ती परीक्षा नकल मामले में एसपी का बयान, बोले- हिरासत में प्रताड़ना के आरोप निराधार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जैसलमेर के चर्चित एलडीसी भर्ती परीक्षा नकल मामले में एसपी अभिषेक शिवहरे ने पुलिस हिरासत में प्रताड़ना के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है तथा पुलिस पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं है। मामले में दो आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं, जबकि जांच जारी है और अन्य दोषियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 20, 2026 • 11:21 AM  3
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
एलडीसी भर्ती परीक्षा नकल मामले में एसपी का बयान, बोले- हिरासत में प्रताड़ना के आरोप निराधार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
“एलडीसी भर्ती परीक्षा नकल मामले में एसपी का बयान, बोले- हिरासत में प्रताड़ना के आरोप निराधार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/4e5cb3
20 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/4e5cb3
Google News
Copied
एलडीसी भर्ती परीक्षा नकल मामले में एसपी का बयान, बोले- हिरासत में प्रताड़ना के आरोप निराधार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जैसलमेर। जैसलमेर में चर्चित एलडीसी भर्ती परीक्षा नकल मामले में पुलिस हिरासत के दौरान प्रताड़ना के आरोपों पर पहली बार जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक शिवहरे ने विस्तृत प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपियों की ओर से लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पुलिस किसी भी प्रकार की बर्बरता या अमानवीय व्यवहार में विश्वास नहीं रखती। पूरे मामले की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं है और इस मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी शिवहरे ने कहा कि गिरफ्तारी के तीन दिन बाद कान का पर्दा फटने और महिला आरोपी का गर्भपात होने जैसे आरोप लगाए जाना तथ्यों से मेल नहीं खाता। यदि इस तरह की कोई घटना हुई होती तो उसका तत्काल चिकित्सकीय रिकॉर्ड और प्रमाण सामने आते। पुलिस कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई कर रही है और जांच के हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter