जोधपुर में बाछड़ा गैंग का खौफ, पुलिस अलर्ट: बिना रेकी घरों में घुसते हैं बदमाश, संदिग्ध दिखे तो तुरंत दें सूचना

जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बाछड़ा गैंग को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। एएसपी भोपालसिंह लखावत ने बताया कि फिलहाल गैंग की ताजा गतिविधि सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस निगरानी बढ़ाए हुए है। ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या समूह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 15, 2026 • 4:58 PM  4
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जोधपुर में बाछड़ा गैंग का खौफ, पुलिस अलर्ट: बिना रेकी घरों में घुसते हैं बदमाश, संदिग्ध दिखे तो तुरंत दें सूचना
“जोधपुर में बाछड़ा गैंग का खौफ, पुलिस अलर्ट: बिना रेकी घरों में घुसते हैं बदमाश, संदिग्ध दिखे तो तुरंत दें सूचना”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/3c2908
15 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/3c2908
Google News
Copied
जोधपुर में बाछड़ा गैंग का खौफ, पुलिस अलर्ट: बिना रेकी घरों में घुसते हैं बदमाश, संदिग्ध दिखे तो तुरंत दें सूचना

जोधपुर;  जोधपुर के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों कथित बाछड़ा गैंग को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस गैंग के सक्रिय होने और लोगों को सतर्क रहने के संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने भी अलर्ट जारी करते हुए आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

जोधपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) भोपालसिंह लखावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर बाछड़ा गैंग के जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में आने को लेकर कई तरह के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस की जांच में फिलहाल इस गैंग की किसी भी ताजा गतिविधि या मूवमेंट की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और पुलिस की विशेष टीमें लगातार संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही हैं।

बिना रेकी सीधे मकान में घुसते हैं बदमाश

एएसपी लखावत ने बताया कि इस गैंग का अपराध करने का तरीका अन्य गैंगों से अलग है। आमतौर पर अपराधी पहले रेकी कर वारदात को अंजाम देते हैं, लेकिन बाछड़ा गैंग के सदस्य बिना किसी पूर्व योजना या रेकी के सीधे किसी भी मकान में घुस जाते हैं। यदि घर के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद होता है तो ये घबराते नहीं, बल्कि उसके साथ मारपीट कर लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

पहले भी दे चुके हैं बड़ी वारदातों को अंजाम

पुलिस के अनुसार यह गैंग मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा क्षेत्र से संचालित होती है। जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में भी इस गैंग का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले शेरगढ़ और सेतरावा सहित कई इलाकों में इस गैंग ने चोरी और लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

ग्रामीणों से सहयोग की अपील

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि गांव या आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या समूह की गतिविधि नजर आए तो उसे नजरअंदाज न करें। तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या जोधपुर ग्रामीण कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दें। पुलिस का कहना है कि आमजन की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना से किसी भी बड़ी वारदात को रोका जा सकता है।

फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाछड़ा गैंग की ताजा मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई कर ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter