स्कूल का ऑटो नाले में गिरा, बच्चे थे सवार: तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर घायल; सिक्योरिटी गार्ड को भी लगी चोट

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शिवाजी पार्क के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूल के ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो उछलकर सड़क किनारे नाले में गिर गया। ऑटो में पांच छोटे स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में बच्चों को हल्की चोटें आईं, जबकि ऑटो ड्राइवर साजिद गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। सिक्योरिटी गार्ड भी चोटिल हुआ। मौके पर राहगीरों ने बच्चों और ड्राइवर को नाले से बचाया। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करने वाली है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
April 4, 2026 • 2:34 PM  16
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
स्कूल का ऑटो नाले में गिरा, बच्चे थे सवार: तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर घायल; सिक्योरिटी गार्ड को भी लगी चोट
“स्कूल का ऑटो नाले में गिरा, बच्चे थे सवार: तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर घायल; सिक्योरिटी गार्ड को भी लगी चोट”
Favicon
Read more onthekhatak.com
4 Apr 2026
https://thekhatak.com/kota-school-auto-falls-into-nala-after-speeding-car-collision-children-injured
Google News
Copied
स्कूल का ऑटो नाले में गिरा, बच्चे थे सवार: तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर घायल; सिक्योरिटी गार्ड को भी लगी चोट

कोटा। एक बार फिर शहर में लापरवाह वाहन चालक की तेज रफ्तार ने छोटे-छोटे स्कूली बच्चों की जान को खतरे में डाल दिया। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क के सामने हुए इस हादसे में तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूल के ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ऑटो उछलकर सड़क किनारे बने खुले नाले में जा गिरा। ऑटो में उस समय पांच छोटे बच्चे सवार थे।

हादसा इतना अचानक हुआ कि आस-पास मौजूद लोग भी दंग रह गए। हालांकि, मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत साहस दिखाया और नाले में गिरे बच्चों तथा ऑटो ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। कार का चालक टक्कर मारते ही मौके से भाग निकला, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

थाना अधिकारी ने दी जानकारी

उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो कंसुआ इलाके के एक निजी स्कूल का था। इसमें पांच छोटे बच्चे सवार थे, जो स्कूल से घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद बच्चों को हल्की चोटें आईं। उनका निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराकर घर भेज दिया गया। वहीं, ऑटो ड्राइवर साजिद को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इनकी मदद से कार चालक की पहचान की जाएगी और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिक्योरिटी गार्ड की गवाही

जेके फैक्ट्री के गेट पर ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि वह अपनी ड्यूटी कर रहा था। तभी शिवाजी पार्क के सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूल ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सीधे नाले में गिर गया और बच्चे घायल हो गए। गार्ड खुद भी इस हादसे की चपेट में आ गया और उसे चोटें आईं।

राहगीरों ने दिखाया साहस

मौके से गुजर रहे राहगीर गट्टू ने बताया, “मैं सड़क से गुजर रहा था। अचानक तेज आवाज हुई और ऑटो नाले में गिरता दिखाई दिया। मैंने तुरंत मदद के लिए दौड़ा और बच्चों को बाहर निकालने में हाथ बंटाया। एक छोटी बच्ची के सिर में चोट आई थी, वह रो रही थी।”पुलिसकर्मी कॉन्स्टेबल राकेश ने बताया कि जब वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, तब तक कुछ बच्चों और लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। उन्होंने खुद एक बच्चे को नाले से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से ऑटो रिक्शा को नाले से बाहर निकलवाया।

हादसे के बाद की स्थिति

इस हादसे में बच्चों की जान बाल-बाल बची, लेकिन लापरवाह ड्राइविंग की वजह से कई निर्दोष बच्चे और ऑटो ड्राइवर घायल हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter