शहीद नितेश कुमार की वीरगति: गुलमर्ग हादसे में सीने पर चोट से हुई मौत, 4 साल के बेटे शान ने दी मुखाग्नि, तिरंगा रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे
खैरथल-तिजारा के मुंडावर थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा गांव के जवान नितेश कुमार का जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में निधन हो गया। 8 मार्च को चढ़ाई पर गाड़ी चलाते समय पैर फिसलने से सीने में गंभीर चोट आई, जिसके बाद 92 BH मिलिट्री हॉस्पिटल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 2017 में सेना में भर्ती हुए नितेश के 4 साल के बेटे शान ने पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में मुखाग्नि दी। क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली में 'भारत माता की जय' और 'शहीद नितेश कुमार अमर रहें' के नारे गूंजे, हजारों लोग भावुक होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित गुलमर्ग में देश की सेवा करते हुए राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा गांव के वीर जवान नितेश कुमार ने दुखद निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके चार साल के मासूम बेटे शान ने पिता को मुखाग्नि दी, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम थी और वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
हादसे का दर्दनाक विवरण