पति के सामने ट्रक ने पत्नी को कुचला, इलाज के लिए जा रहे दंपती के साथ दर्दनाक हादसा
पाली के नेशनल हाईवे-162 पर गुंदोज के पास स्कूटी सवार दंपती को पहले एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से पत्नी सड़क के बीच गिर गई, तभी पीछे से आए ट्रक ने पति के सामने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति घायल हुआ है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पाली। राजस्थान के पाली जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति के सामने उसकी पत्नी की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-162 (ब्यावर-पिंडवाड़ा) पर गुंदोज चौकी क्षेत्र के पास स्कूटी सवार दंपती को पहले एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति सड़क किनारे जा गिरा, जबकि पत्नी हाईवे के बीचों-बीच गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
गुंदोज चौकी के एएसआई समुद्र सिंह ने बताया कि हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे जब्त कर लिया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है। मृतका के शव को गुंदोज अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
घुटनों के इलाज के लिए जा रहे थे पति-पत्नी