पापा, सुन रहे हो न? मैं CA बन गई... पिता की हार्ट अटैक से मौत के महज कुछ घंटों बाद आया बेटी का रिजल्ट...

उदयपुर की रीमी कोठारी ने पापा के देहांत के 2 घंटे बाद ही CA Final में AIR-31 लाकर पिता का सपना पूरा किया। पापा की लाश को गले लगाकर बेटी चीखी – “मैं सीए बन गई… सुन रहे हो न?”

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
November 6, 2025 • 12:30 PM  40
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पापा, सुन रहे हो न? मैं CA बन गई... पिता की हार्ट अटैक से मौत के महज कुछ घंटों बाद आया बेटी का रिजल्ट...
“पापा, सुन रहे हो न? मैं CA बन गई... पिता की हार्ट अटैक से मौत के महज कुछ घंटों बाद आया बेटी का रिजल्ट...”
Favicon
Read more on thekhatak.com
6 Nov 2025
https://thekhatak.com/Papa-can-you-hear-me-I-became-CA-daughters-result-hours-after-fathers-heart-attack-death
Google News
Copied
पापा, सुन रहे हो न? मैं CA बन गई... पिता की हार्ट अटैक से मौत के महज कुछ घंटों बाद आया बेटी का रिजल्ट...

उदयपुर (कानोड़) :जीवन की सबसे बड़ी खुशी और सबसे गहरा गम एक साथ आ जाएं तो क्या होता है? यही सवाल इन दिनों कानोड़ की रहने वाली रीमी कोठारी के दिल में गूंज रहा है। एक तरफ बेटी ने पिता के सपने को ऑल इंडिया 31वीं रैंक के साथ साकार कर दिखाया, तो दूसरी तरफ वही पिता राहुल कोठारी हार्ट अटैक से हमेशा के लिए खामोश हो गए। रिजल्ट आने के चंद घंटे पहले ही घर में मातम छा गया था, लेकिन रीमी की सफलता की खबर ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

वो खौफनाक पल जब सब कुछ बदल गया

सोमवार सुबह राहुल कोठारी को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद हार्ट अटैक ने उन्हें छीन लिया। घर में चीखें गूंज रही थीं, मां पिंकी कोठारी और परिजन सदमे में थे। इसी बीच दोपहर में आईसीएआई की वेबसाइट पर सितंबर 2025 सीए फाइनल का रिजल्ट घोषित हुआ। रीमी का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में चमक रहा था – ऑल इंडिया रैंक 31, उदयपुर जिले में नंबर-1!परिजनों ने जैसे-तैसे रीमी को फोन पर खबर दी। लेकिन रीमी के लिए ये खुशी का पल नहीं, दर्द का सैलाब था। पिता की पार्थिव देह को गले लगाकर वो बार-बार रुंधे गले से चीख रही थीं – 

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter