हेलमेट और तीन सवारी को लेकर रोकी बाइक, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी से बुजुर्ग की मौके पर हुई मौत!

टोंक में बुजुर्ग शिवजी लाल यादव की मौत के बाद परिजनों ने यातायात पुलिस पर इलाज में देरी कराने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि अस्पताल ले जाते समय हेलमेट और तीन सवारी को लेकर बाइक रोकी गई, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका। पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है, जबकि एसपी ने

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 17, 2026 • 3:57 PM  3
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
हेलमेट और तीन सवारी को लेकर रोकी बाइक, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी से बुजुर्ग की मौके पर हुई मौत!
“हेलमेट और तीन सवारी को लेकर रोकी बाइक, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी से बुजुर्ग की मौके पर हुई मौत!”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/dc76f7
17 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/dc76f7
Google News
Copied
हेलमेट और तीन सवारी को लेकर रोकी बाइक, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी से बुजुर्ग की मौके पर हुई मौत!

टोंक। जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद यातायात पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी जान चली गई। परिजनों का कहना है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद शिवजी लाल यादव को बाइक से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में यातायात पुलिस ने बाइक रोक ली।

परिजनों के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे और हेलमेट भी नहीं था। इसी वजह से पुलिसकर्मियों ने बाइक को रोककर कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि पुलिस ने बाइक की चाबी अपने पास रख ली और करीब एक घंटे तक उन्हें जाने नहीं दिया। परिजनों का दावा है कि बुजुर्ग की हालत लगातार बिगड़ रही थी और अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के कारण उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि गंभीर मरीज को देखते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचाने की अनुमति मिलनी चाहिए थी।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter