अलवर कैंट में जासूसी का बड़ा शक! जोधपुर का 20 साल का युवक हिरासत में, ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन की जांच तेज
अलवर के इटारणा मिलिट्री कैंटोनमेंट से सुरक्षा एजेंसियों ने जोधपुर निवासी 20 वर्षीय कुंदन बिश्नोई को जासूसी के शक में हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां उसके सोशल मीडिया संपर्कों, कैंट क्षेत्र में गतिविधियों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संवेदनशील जानकारी लीक होने की आशंका की जांच कर रही हैं।
अलवर/जोधपुर: राजस्थान के अलवर जिले में स्थित इटारणा मिलिट्री कैंटोनमेंट से सुरक्षा एजेंसियों ने एक 20 वर्षीय युवक को जासूसी के संदेह में हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान जोधपुर निवासी कुंदन बिश्नोई के रूप में बताई जा रही है। एजेंसियां अब इस मामले में यह जांच कर रही हैं कि क्या आरोपी ने किसी विदेशी हैंडलर के संपर्क में रहकर सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा की थीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैंटोनमेंट परिसर में युवक की संदिग्ध गतिविधियों के बाद सेना के जवानों को उस पर शक हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार रात जवानों ने उसे कैंट क्षेत्र के अंदर एक छात्रा से बातचीत करते देखा, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि युवक एक परिचित के माध्यम से कैंट इलाके तक पहुंचा था।
सोशल मीडिया कनेक्शन की जांच