EPF खाताधारकों को बड़ी राहत: FY26 के लिए 8.25% ब्याज दर मंजूर, जल्द खातों में आएगा पैसा
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से करोड़ों EPFO सदस्यों को लाभ मिलेगा और जल्द ही ब्याज की राशि उनके खातों में जमा की जाएगी। यह कदम कर्मचारियों की रिटायरमेंट बचत को मजबूत करने में मदद करेगा।
देश के करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। सरकार की मंजूरी के बाद अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही यह ब्याज राशि सदस्यों के खातों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
यह फैसला उन करोड़ों कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिनकी सेवानिवृत्ति बचत का बड़ा हिस्सा EPF में जमा रहता है। 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में निवेशकों को बेहतर रिटर्न देने वाली दरों में शामिल है।
करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा